प्रयागराज के कुछ पर्यटक स्थल जिन्हें आप सभी को देखना चाहिए। इन सभी के नाम कुछ इस प्रकार हैं
इलाहाबाद संग्रहालय
इलाहाबाद संग्रहालय सिविल लाइन्स क्षेत्र के हरे-भरे कम्पनी बाग के नाम से प्रसिद्ध चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्थित है।
चंद्रशेखर आजाद पार्क
वर्ष 1931 में इसी पार्क में क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र शेखर आज़ाद को अंग्रेज़ों द्वारा एक भयंकर गोलीबारी में वीरगति प्राप्त हुई। आज़ाद की मृत्यु 27 फ़रवरी 1931 में 24 साल की उम्र में हो गई।
कुंभ मेला और संगम
प्रयागराज में गंगा,यमुना और सरस्वती का संगम हुआ है।इन तीर्थों में भी संगम को तीर्थराज के नाम से जाना जाता है प्रत्येक 12 वर्षबाद यहाँ पर कुम्भ मेला लगता है।
आनंद भवन
आनंद भवन इलाहाबाद का एक ऐतिहासिक भवन संग्रहालय है जो नेहरू परिवार का हुआ करता था। इसका निर्माण मोतीलाल नेहरू जी द्वारा वर्ष 1930 में कराया गया था
नवीन यमुना सेतु
नवीन यमुना सेतु प्रयागराज की उपलब्धियों में से एक हैं।इस सेतु के उत्कृष्ट वास्तुकला का बोध होता है। सुबह तथा संध्या काल में इस सेतु का दृश्य सम्मोहित कर देता है।
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर, 1887 में हुई थी तथा यह भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है।
खुसरो बाग़
खुसरोबाग एक विशाल ऐतिहासिक बाग है, जहां जहांगीर के बेटे खुसरो और सुल्तान बेगम के मकबरे स्थित हैं।