गर्मी के मौसम में हम अपने शरीर को ठंडा रखने और हाईड्रेटेड रखने के उपाय ढूंढते है । ऐसे स्थित में कई लोग पोषक तत्वों से भरपूर मेवों का सेवन करते हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में कुछ खास मेवों का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं? 

जी हाँ,कुछ मेवों की तासीर गर्म होती है,जो गर्मी के मौसम में आपके शरीर के तापमान को बढा सकती है।

आमतौर पर सर्दियों में मेवों का सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन गर्मियों में इन्हीं मेवों का सेहत पर उल्टा असर पड सकता है। 

1. अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है,जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट की तासीर भी गर्मा होती है। गर्मी में इसका अधिक सेवन मुहांसे और नाक से खून आने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। 

2. अंजीर

अंजीर भी गर्म तासीर वाला मेवा है। इसके सेवन से शरीर का तापमान बढ सकता है और मुंह में छाले पडने की संभावना भी बढ सकती है।

3. खजूर

खजूर पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है,लेकिन इसकी तासीर गर्म होती  है। गर्मी के मौसम में खजूर का अधिक सेवन पेट में जलन और अपचन जैसी समस्या पैदा कर सकता है।

4.काजू

काजू का इस्तेमाल मिठाइयों और खाने में स्वाद बढाने  के लिए किया जाता है। लेकिन काजू की तासीर भी गर्म होती है। गर्मी में अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ जाती है और पेट से जुडी समस्याएं हो सकती हैं।

नहीं,जरूरी नहीं है कि आप गर्मी में मेवों का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।आप कुछ मेवों का सेवन नियंत्रित मात्रा में कर सकते हैं।